Patna : राजधानी पटना का कंकड़बाग इलाका आज दिन में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। करीब दो घंटे तक लगातार गोलियां चलती रही। यह ताबड़तोड़ फायरिंग पुलिस और अपराधियों के बीच हो रही थी। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस ने चार अपराधियों को धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार एक घर के बाहर गोलियां बरसाते हुए चार अपराधी बिल्डिंग के अंदर घुस गये थे। उन्हें धरने के वास्ते पुलिस और STF भी बिल्डिंग के भीतर घुसी। वहीं, बाकी फोर्स पांच मंजिला बिल्डिंग को चारों तरफ से घेरे हुए थी। पुलिस ने अपराधियों को सरेंडर करने को कहा, तो अपराधियों ने पुलिस को टारगेट कर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। करीब ढाई घंटे चले इस ऑपरेशन में रुक-रुक कर दोनों तरफ से गोलियां चलती रही।
मामले को लेकर पटना SSP अवकाश कुमार ने कहा, ‘पुलिस रामलखन सिंह पथ इलाके में जमीनी विवाद मामले की जांच के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान ही अपराधियों की तरफ से पुलिस पर फायरिंग की गई। फायरिंग करते हुए वे मकान के अंदर भाग गए थे।’
Also Read : झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी
Also Read : सिपाही से अवैध संबंध ने लील ली क्षितिज की जान, बच्चे ने देख लिया था एक साथ
Also Read : SP ने 11 पुलिस अधिकारियों का रोका वेतन… जानें क्यों
Also Read : Elon Musk ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे पावरफुल AI… जानें डिटेल्स
Also Read : केरल कैडर के IAS ज्ञानेश कुमार होंगे भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त
Also Read : गया-कोडरमा सेक्शन पर जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, जमीन का सर्वे शुरू
Also Read : बच्चे को घुमाने निकला रिश्तेदार और बच्चा हो गया चोरी, देखें चोर की फोटो
Also Read : Aaj Ka Rashifal,18 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल