Joharlive Team

रांची। सदर पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग का 56 करोड़ का फर्जी चेक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश पासवान, विजय वर्मा, मनीष सिन्हा और अजय सिंह शामिल है। बुधवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुटी मोड़, मेडिका चौक के पास से पकड़ा है। गिरफ्तार सभी आरोपी रांची के अलग-अलग जगह के रहने वाले है। पुलिस द्वारा जप्त 56 करोड़ का चेक एसबीआई बैंक का है। पकड़े गए आरोपी रांची में एसबीआई के शाखा में चेक का पैसा दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के लिए बैंक कर्मी से बातचीत कर रहे थे। इस मामले में सदर थाना में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, सदर इंस्पेक्टर बैंकटेश प्रसाद ने कहा कि पुलिस द्वारा जप्त चेक यूपी सरकार का फर्जी है। यूपी सरकार के संबंधित विभाग से सत्यापन किया जा चुका है। पकड़े गए आरोपियों का दिल्ली से कनेक्शन जुड़ा हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने तीन व्यक्ति का नाम बताया है। पुलिस टीम उसपर काम कर रही है।

दिल्ली के तीन व्यक्ति के नाम का किया है खुलासा
सदर थानेदार ने कहा कि गिरफ्तार राजेश पासवान ने दिल्ली के तीन व्यक्ति के नाम का खुलासा किया है। तीनों व्यक्ति दिल्ली में फर्जी चेक से दूसरे के बैंक खाते से पैसों की निकासी का काम करता है। पूर्व में भी तीनों व्यक्ति द्वारा कई बार फर्जी चेक से निकासी का काम किया गया है। चेक प्रिंट करने के लिए खुद अपने-अपने पास प्रिंटर रखे हुए है। बैंक से डिटेल्स लेने में बाद फर्जी चेक से पैसों की निकासी का काम करते है।

Share.
Exit mobile version