नई दिल्ली : पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल  की तबियत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि अब उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें पुणे के भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया.

भारत की पहली महिला राष्ट्रपति हैं प्रतिभा पाटिल

अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुधवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण की शिकायत है. अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. उनका इलाज जारी है. वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. आपको बता दें कि पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं जिन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवा दीं.

प्रतिभा पाटिल के बारे में खास बातें

21 जुलाई, 2007 को प्रतिभा पाटिल ने सर्वोच्च संवैधानिक पद संभाला था.

प्रतिभा पाटिल देश की 12वीं राष्ट्रपति बनीं थीं.

साल 2012 तक वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहीं.

प्रतिभा पाटिल अपने कार्यकाल में महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनीं.

प्रतिभा पाटिल ने यह साबित किया कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: सीएए पर अमित शाह की दो टूक, कभी नहीं लिया जाएगा वापस, विपक्ष कर रहा तुष्टिकरण की राजनीति

Share.
Exit mobile version