Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2025 ♦ 7:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने लिट्टीपाड़ा के नावाडीह गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू
    झारखंड

    पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने लिट्टीपाड़ा के नावाडीह गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों की समस्याओं से हुए रूबरू

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariOctober 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नावाडीह पंचायत अंतर्गत नवाडीह गांव में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का हालचाल जाना और विभिन्न जनसमस्याओं को सुनकर उन्हें संबोधित किया.

    ग्रामीण महिलाओं ने “मईया सम्मान योजना” के तहत अपनी शिकायतें रखते हुए बताया कि फॉर्म ऑनलाइन भरने के बाद मैसेज तो आता है, लेकिन कई महिलाओं के खातों में अभी तक पैसा नहीं पहुंचा है. वे कई बार कागजात जमा करने के बाद भी निराश हो रही हैं. इसके अलावा, वृद्धा पेंशन से वंचित महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं रखीं. मूली चोंडे, होपनमय, कोमोली मड़ैया, सांझली हेमब्रम और सांजली सोरेन जैसी ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि पेंशन के पांच महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें अब तक कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है.

    ग्रामीणों ने यह भी कहा कि आवास योजना से बहुत से लोग वंचित हैं और किसानों ने सिंचाई के लिए डिप बोरिंग की मांग की. उनका मानना है कि डिप बोरिंग होने से रवि और खरीफ फसलों की खेती में मदद मिलेगी.

    ग्रामीणों ने गठबंधन सरकार की नीतियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि अबकी बार वे झारखंड की गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं. बाबूधन मुर्मू ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी. उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील की और कहा कि भाजपा सरकार हर व्यक्ति के विकास के लिए काम करेगी. इस मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता और नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें विचामहल एसटी मोर्चा अध्यक्ष बियान मुर्मू, मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा मड़ैया, भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता शिव मुर्मू, लिट्टीपाड़ा मंडल उपाध्यक्ष रामेशोल टुडू, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री शिव प्रसाद पहाड़िया, मताल मुर्मू, छोटा मताल मुर्मू, बाबूधन मड़ैया, अनिल मड़ैया, गोपाल मड़ैया, गंगेश मुर्मू, बेटका मुर्मू, विजय सोरेन आदि शामिल थे.

     

    अजीत प्रसाद एसटी पूर्व जिला बाबूधन भाजपा मताल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशहीद जयमंगल पांडेय का बलिदान दिवस मनाया
    Next Article छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 30 नक्सली ढेर

    Related Posts

    क्राइम

    नशे के कारोबार पर हजारीबाग पुलिस की चोट, 52.95 ग्राम ब्राउन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2025
    झारखंड

    JSCA चुनाव: ‘द टीम’ ने किया नामांकन, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव

    May 12, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बताएं राज्य में डीआईजी बड़ा या डीएसपी? : बाबूलाल मरांडी

    May 12, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 13 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    May 13, 2025

    पीएम के संबोधन के बाद कई इलाकों में फिर दिखें पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने मार गिराए…

    May 12, 2025

    नशे के कारोबार पर हजारीबाग पुलिस की चोट, 52.95 ग्राम ब्राउन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2025

    JSCA चुनाव: ‘द टीम’ ने किया नामांकन, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव

    May 12, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बताएं राज्य में डीआईजी बड़ा या डीएसपी? : बाबूलाल मरांडी

    May 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.