रांची/नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव को लेकर नए टीम की घोषणा कर दी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। वहीं रांची की मेयर रहीं आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार (29 जुलाई) को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। नड्डा की नई टीम में नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

केंद्रीय उपाध्यक्षों की लिस्ट में यूपी से दो सांसदों रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को जगह दी गई है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे को बीजेपी ने बनाया राष्ट्रीय सचिव

कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अरुण एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। एंटनी कुछ समय पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे। गोरखपुर के पूर्व विधायक राधा मोहन अग्रवाल को केंद्रीय टीम में एंट्री देकर यूपी की राजनीति को बड़ा संदेश दिया गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था, लेकिन अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है।

Share.
Exit mobile version