Patna : बिहार में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से झटका लगा है। अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। गुरुवार को एमपी -एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट ने अपनाफैसला सुनाया। बुधवार को कोर्ट ने पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र में 22 जनवरी को हुई गोलीबारी मामले में ‘छोटे सरकार’ यानी अनंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद 24 जनवरी को अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इस मामले की सुनवाई सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों के लिए गठित स्पेशल कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित वैभव की अदालत में हुई। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केस डायरी की मांग की थी। ऐसे में कल पुलिस के तरफ से मामले में केस डायरी पुलिस को सौंपी गई। इसके बाद कल कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित कर लिया था। अब आज कोर्ट ने इस मामले में अनंत सिंह की बेल याचिका खारिज कर दी है। वकील सुनील कुमार ने अनंत सिंह की नियमित जमानत याचिका दायर की।
Also Read : पलामू में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बालू लदे 8 ट्रैक्टर जब्त
Also Read : नगड़ी दोहरे ह’त्याकांड का खुलासा, 36 घंटे में सेना का जवान समेत 2 गिरफ्तार
Also Read : ‘No Helmet No Petrol’ का पेट्रोल पंपों पर नहीं हुआ पालन, तो होगा एक्शन!
Also Read : डेली सुबह आंवला के पत्ते खाने के हैं कई फायदे, जानकार हैरान हो जाएंगे आप
Also Read : पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर
Also Read : पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, जानें क्या हुआ आगे…
Also Read : जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की बिगड़ी तबीयत, IGIMS में चल रहा इलाज
Also Read : झारखंड और बंगाल कई मामलों में एक जैसी गतिविधियों के साथ बढ़ रहे आगे : CM हेमंत सोरेन