रांची : दिगंबर जैन भवन में जीतो जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की 2024-26 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. 29 सितंबर को हुए इस समारोह में सभी सदस्यों ने एकजुटता और सहयोग के साथ नई टीम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. “टीम की ताकत प्रत्येक व्यक्तिगत सदस्य है और प्रत्येक सदस्य की ताकत टीम है.” इस सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए  2022-24 की कार्यकारिणी समिति ने नई टीम का चयन किया, जिसमें पिछले कार्यकाल के अध्यक्ष गौतम जैन, उपाध्यक्ष राजकुमार रामपुरिया, विशाल जैन (मुख्य सचिव) और अन्य सदस्य शामिल थे.

नई कार्यकारिणी समिति

2024-26 के लिए नई कार्यकारिणी समिति में अध्यक्ष विशाल जैन, उपाध्यक्ष  राजकुमार रामपुरिया, अजय छाबड़ा, मुख्य सचिव सर्वेश गोधा, सचिव  विनय नाहटा, हर्षवर्धन जैन व कोषाध्यक्ष अर्पित जैन, मोहित जैन, प्रतीक जैन पांड्या चुने गए.

युवा व महिला शाखा

युवा शाखा के नए पदाधिकारियों में डायरेक्टर इन चार्ज  देवेश जैन, अध्यक्ष नितेश जैन, उपाध्यक्ष: निपुण जैन, वैभव जैन, मुख्य सचिव: श्रेय जैन, कोषाध्यक्ष: अंकित लुहाड़िया शामिल हैं. वहीं, महिला शाखा की डायरेक्टर इन चार्ज  प्रियंका जैन, अध्यक्ष सरोज जैन, उपाध्यक्ष पायल ए गोधा, विनीता सेठी, मुख्य सचिव एकता बड़जात्या शामिल हैं.

शपथ ग्रहण

सभी नए सदस्यों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण किया और जीतो को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया. समारोह के अंत में, पिछले दो वर्षों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सदस्यों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. “व्यक्तिगत रूप से हम एक बूंद हैं, साथ में हम एक महासागर”—यह उद्धरण सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों की भावना को दर्शाता है. जीतो को इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए सभी सदस्यों की मेहनत और एकता का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Also Read: मंईयां सम्मान यात्रा के बाद कल्पना सोरेन ने चाय बनाकर बढ़ाया महिलाओं का मान, बीजेपी पर कसा तंज

Share.
Exit mobile version