Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2025 ♦ 1:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»हमें जीने की कला सिखाती है फुटबॉल का खेल : तरुण गुप्ता
    खेल

    हमें जीने की कला सिखाती है फुटबॉल का खेल : तरुण गुप्ता

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: भंडारो फुटबॉल मैदान में आरएफसी क्लब, भंडारो द्वारा तीन दिवसीय युवक और युवतियों का भव्य टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. युवतियों के टूर्नामेंट में तरणी की टीम विजेता और चलना की टीम उपविजेता रही. वहीं युवकों का टीम में रालाग बाहा की टीम विजेता घोषित की गई वहीं हुदुर दुर्गा  की टीम उपविजेता घोषित की गई. इस मौके पर संस्कृतिक संथाली नृत्य टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुई हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. फाइनल के इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह संथाल परगना के प्रभारी तरुण गुप्ता मौजूद रहें. फुटबॉल मैदान पहुंचने पर चलना पंचायत के मुखिया, सरपंच, वार्ड मेंबर के साथ कमेटी के लोगों ने फूल माला और बुके देकर तरुण गुप्ता को सम्मानित किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि तरुण गुप्ता ने फाइनल में पहुंचे हुए दोनों विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को अपनी और से जर्सी और फुटबॉल देकर सम्मानित किया. साथ ही महिला खिलाड़ियों को नगद अपनी ओर से ₹2100 देकर सम्मानित किया.

    जामताड़ा का नाम जरूर रोशन करेगी यहां की महिला खिलाड़ी

    बड़ी संख्या में दर्शकों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए तरुण गुप्ता ने कहा कि लगातार तीन वर्षों से भंडारों के इस मैदान में फुटबॉल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मुझे सौभाग्य प्राप्त होने जा रहा है. यहां के आदिवासी नौजवानों ने छाता पर्व के मौके पर इस तरह के जो भव्य आयोजन करते हैं, उनको मैं हृदय से बधाई देता हूं. वहीं इस फुटबॉल टूर्नामेंट में लड़कियों को जिस तरह उत्साहित किया जा रहा है, आने वाला समय में वह जामताड़ा का नाम जरूर रोशन करेगी. यहां पर आए हुए संथाली कलाकारों ने जो अपनी नृत्य से समा बधाने का प्रयास किया, उनको भी बधाई देता हू. फुटबॉल का खेल आदिवासियों की प्रति एक भावनात्मक रूप से खेला जाने वाला पर्व समान खेल है. सरकार इन नौजवानों को बेहतर ट्रेनिंग देकर के अच्छा खिलाड़ी बनने का प्रयास करें, तो झारखंड का निश्चित तौर पर नाम देश में बढ़ेगा. कार्यक्रम में रमेश पंडित, रमेश रावत, निर्मल चौड़े, बलदेव मरांडी के साथ सैकड़ो की संख्या में आजसु पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: दुनिया में सिर्फ हमारा देश जहां भारत को मां कहा जाता है : संजय सेठ

    आजसु पार्टी आरएफसी क्लब जामताड़ा तरुण गुप्ता भंडारो महिला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुनिया में सिर्फ हमारा देश जहां भारत को मां कहा जाता है : संजय सेठ
    Next Article बेलडीह क्लब में 4 साल के बाद लौटा टेनिस, एक सप्ताह तक चलेगा नैशनल टूर्नामेंट

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में सिविल डिफेंस एक बार फिर हुआ सक्रिय, लोगों को सिखाये गए कई सेफ्टी टिप्स…

    May 14, 2025
    झारखंड

    ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए कई निर्देश…

    May 14, 2025
    चाईबासा

    IG अखिलेश झा पहुंचे चाईबासा, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की

    May 14, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में सिविल डिफेंस एक बार फिर हुआ सक्रिय, लोगों को सिखाये गए कई सेफ्टी टिप्स…

    May 14, 2025

    ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए कई निर्देश…

    May 14, 2025

    IG अखिलेश झा पहुंचे चाईबासा, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की

    May 14, 2025

    दिल्ली के लोगों को लगा रहे थे चूना, साइबर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

    May 14, 2025

    भीषण गर्मी में केंद्र कर रही सौतेला व्यवहार, झारखंड के मंत्री देंगे धरना : सुप्रियो

    May 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.