रांची: अनगड़ा-हुंडरू फॉल सड़क पर खभावन के पास एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार को दिन के तीन बजे की है। घायलों में बिजामिन विश्वास, रोशन मिंज, रंजीत कुलू, राजेश केरकेट्टा, सुजीत किड़ो शामिल हैं।
घायलों के सिर और हाथ में गहरी चोट लगी है। सभी लोग हुंडरू फॉल से घूमकर रांची लौट रहे थे और नशे में धुत थे। सिकिदिरी थाना प्रभारी भगवान तामसोय घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से रिम्स भेजा। बताया जाता है कि टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस के पेड़ से टकराते ही उसका शीशा टूट गया और आगे बैठे दो लोग पेड़ से टकरा गए। मिशनरी ऑफ चैरिटी (ब्रदर्स) हरमू की एंबुलेंस थी और सभी घायल वहीं के कर्मचारी हैं