Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2025 ♦ 11:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देर रात कल्लू राय के सहयोगी बिल्डर तैयब समेत पांच अपराधी को भेजा गया जेल, 29 अप्रैल की रात हुई गैंगवार मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
    झारखंड

    देर रात कल्लू राय के सहयोगी बिल्डर तैयब समेत पांच अपराधी को भेजा गया जेल, 29 अप्रैल की रात हुई गैंगवार मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    जमशेदपुर । भुइंयाडीह में 29 अप्रैल की रात हुए गैंगवार मामले में सीतारामडेरा पुलिस ने कल्लू राय के सहयोगी गोलमुरी टुइलाडूंगरी के बिल्डर तैयब खान उर्फ रिंकू खान, फिरोज आलम उर्फ लड्डन, शाहिल आदिल, मानगो कुमरूम बस्ती के विपिन शर्मा और कदमा भाटिया बस्ती के राजीव राम को रविवार देर रात नौ बजे घाघीडीह सेंट्रल जेल भेज दिया।सभी को शनिवार पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

    आरोपी खान और लड्डन खान का हल्दीपोखर कोवाली में क्रशर है। इस धंधे में सुधीर दुबे और कल्लू राय पार्टनर हैं। क्रशर से जुड़ जाने के कारण रिंकू और लड्डन का रूतबा बढ़ गया था। दोनों अपराधियों को संरक्षण देते थे। हथियार और वाहन उपलब्ध कराते थे। गौरतलब है कि भुइंयाडीह नीतिबाग कॉलोनी के चंद्रावती टावर के पास अखिलेश सिंह गिरोह से अलग हुए सुधीर दुबे के सहयोगी कल्लू राय, राजीव राम, नरायण ठाकुर, अजय राय उर्फ अप्पू, पंकज दुबे, गुरुदयाल सिंह उर्फ राजा सिंह और अनुराग कुमार गौतम उर्फ अन्नू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एक मई को पुलिस ने सभी को जेल भेजा था।

    राजा सिंह को छोड़कर सभी बिहार के बक्सर जिले के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, विपिन शर्मा ने रिंकू खान और लड्डन को अपने घर में छुपाया था। विपिन शर्मा युवा कांग्रेस नेता राशिद खान की हत्या में भी आरोपित रहा है।

    • जेल भेजने से पूर्व पुलिस ने बरामद की गोली व हथियार

    पुलिस ने जेल भेजने से पहले गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर राइफल, पिस्टल, 12 बोर की 28 और पिस्टल की नौ कारतूस बरामद कर लिया है। रिंकू खान को कल्लू राय ने राइफल दिया था। रिंकू खान के घर से राइफल और शाहिल आदिल की घर से पिस्तौल व कारतूस बरामद किया। आदिल साकची फुटपाथी दुकानदारों का नेता भी है।

    सभी सफेदपोश हैं। अपराधियों के बूते अपना हित साध रहे थे। प्रतिद्वंद्वियों पर दबंगता दिखाते थे। गिरोह के पास से दो स्कार्पियो भी जब्त की गई है। इनमें एक बिना नंबर की है। राजीव राम का घर कदमा और आदित्यपुर में है। वह बहुत शातिर है। अखिलेश सिंह और सुधीर दुबे दोनों गैंग से उसका जुड़ाव है। कुछ माह से वह सुधीर दुबे के साथ पूर्ण रूप से जुड़ गया था। वह आजसू पार्टी से भी जुड़ा रहा है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : बक्सर में तीन वर्षीय बच्चे का शव बरामद
    Next Article मुंबई से बाइक चलाकर 12 लोग पहुंचे लोहरदगा, पुलिस ने की पूछताछ

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में सिविल डिफेंस एक बार फिर हुआ सक्रिय, लोगों को सिखाये गए कई सेफ्टी टिप्स…

    May 14, 2025
    झारखंड

    ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए कई निर्देश…

    May 14, 2025
    चाईबासा

    IG अखिलेश झा पहुंचे चाईबासा, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की

    May 14, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में सिविल डिफेंस एक बार फिर हुआ सक्रिय, लोगों को सिखाये गए कई सेफ्टी टिप्स…

    May 14, 2025

    ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए कई निर्देश…

    May 14, 2025

    IG अखिलेश झा पहुंचे चाईबासा, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की

    May 14, 2025

    दिल्ली के लोगों को लगा रहे थे चूना, साइबर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

    May 14, 2025

    भीषण गर्मी में केंद्र कर रही सौतेला व्यवहार, झारखंड के मंत्री देंगे धरना : सुप्रियो

    May 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.