Patna : बिहार को पहली वंदे मेट्रो (जिसे नमो भारत रैपिड रेल भी कहा जाता है) मिल चुकी है। यह ट्रेन अब पटना पहुंच चुकी है और इसे राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार दौरे पर आने वाले हैं और संभव है कि वे इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इन रूटों पर चलेगी वंदे मेट्रो
यह वंदे मेट्रो ट्रेन पटना से मोकामा, दरभंगा और मधुबनी होते हुए जयनगर तक चलेगी। जैसे ही ट्रेन की रैक दानापुर मंडल पहुंची, रेलवे ने इसके ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इसके लिए लोको पायलट और तकनीकी स्टाफ की टीम बना दी गई है। अगले दो दिनों में ट्रायल होने की संभावना है।
वंदे मेट्रो की खासियत
यह बिहार की पहली इंटरसिटी ट्रेन होगी जिसमें मेट्रो जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
वंदे मेट्रो में 12 से 16 कोच होंगे।
इसमें 1000 से ज्यादा यात्री बैठ सकते हैं और करीब 2000 यात्री खड़े होकर भी सफर कर सकते हैं।
इससे पहले वंदे मेट्रो दिल्ली-मेरठ रूट पर चल रही है और काफी सफल रही है।
यात्रा होगी तेज और सस्ती
फिलहाल पटना से जयनगर का सफर 6 से 7 घंटे का होता है, लेकिन वंदे मेट्रो से यह सफर 4.5 से 5 घंटे में पूरा होगा। इसके किराये भी आम ट्रेनों की तुलना में किफायती होंगे। इस तरह यात्रियों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
Also Read : बोकारो एनका’उंटर : एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त
Also Read : झारखंड में बारिश से राहत, तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 21 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : बोकारो में मुठभेड़, छह नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोलियां जब्त
Also Read : DU की टॉपर की इस पोस्ट ने मचाया बवाल, छिड़ गई जॉब को लेकर बहस…
Also Read : जमशेदपुर में करणी सेना के विनय सिंह की गो’ली मार कर ह’त्या…
Also Read : कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 से, विधानसभा स्तर पर संविधान बचाओ रैली का होगा आयोजन