Khunti : खूंटी के बड़ाईक टोली में एक नाबालिग लड़के को टारगेट को गोली चला दी गयी। गोली नाबालिग के हाथ में लगी और वह जख्मी हो गया। इस दुस्साहसिक वारदात को आज यानी रविवार को भोरे-भोर अंजाम दिया गया। नाबालिग को गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर जुट गये। बेतरह जख्मी लड़के को सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जख्मी लड़के की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।
गोलीबारी की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची खूंटी थाना की पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। नाबालिग को गोली किसने और क्यों मारी, इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। मामले को लेकर DSP वरुण रजक ने कहा कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान कर ली गयी है। उसे दबोचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। नाबालिग को गोली क्यों मारी, इस बात का खुलासा हमलावर के पकड़ाने के बाद ही हो पायेगा।
Also Read : चांडिल में दो घरों में लगा दी आ’ग, भारी संख्या में फोर्स तैनात
Also Read : प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में दिलाया भरोसा: पीड़ितों को मिलेगा न्याय, दोषियों को मिलेगी कठोर सजा
Also Read : पहलगाम हादसे के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला, कहा- शहीद के परिवारों को दे देंगे…
Also Read : झारखंड में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत- जानें अगले एक सप्ताह का हाल
Also Read : CHO बीवी करने लगी थी इग्नोर, इस चलते मा’र डाला, SP क्या बता गये… जानिये
Also Read : स्टूडेंट वीजा पर आदिल गया था पाकिस्तान और पहलगाम में कर दिया आतंकी हमला
Also Read : तमाम मीडिया चैनलों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी… जानें क्या
Also Read : बच्चा चोर गिरोह के 7 सदस्य धराये, तीन साल का मासूम सही सलामत बरामद