जमशेदपुर: जमशेदपुर में गुरुवार रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गरमनाला मोड़ के समीप मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के निवासी रोहित सिंह पर फायरिंग की गई। रोहित सिंह, राजा सिंह के भाई हैं, जिनकी हाल ही में मानगो पोस्ट ऑफिस रोड पर अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी।
गोली चलते ही रोहित सिंह ने अपनी बाइक वहीं छोड़कर पास के जंगल में छुपकर जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और बदमाशों की तलाश में जुट गई है। रोहित सिंह ने बताया कि वह हमलावरों को पहचान नहीं पाए क्योंकि वे सभी हेलमेट पहने हुए थे। उन्हें साकची बाजार जाना था।
पीड़ित ने बताई पूरी बात
वह युवक सफेद रंग का कुर्ता पहने हुए था। गोली की आवाज सुनते ही मैंने अपनी बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागना शुरू कर दिया। लगभग 20 मिनट तक छिपने के बाद, धीरे-धीरे मैं राजेंद्र विद्यालय के पास बाहर आया, जहां एक कार खड़ी थी, और वहां मुझे थोड़ी राहत मिली। रोहित सिंह ने बताया कि 2 फरवरी 2024 को उनके भाई राजा सिंह को युवकों ने मानगो पोस्ट ऑफिस रोड पर सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में प्रवीर और उसके साथी जेल गए थे, लेकिन कुछ युवक अभी भी जमानत पर बाहर हैं। रोहित सिंह के अनुसार, वह हमलावरों को पहचान नहीं पाए क्योंकि वे सभी हेलमेट पहने हुए थे। उन्हें साकची बाजार जाना था।
Read also: जमशेदपुर में रंगदारी और फायरिंग के 4 आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Read also:जमशेदपुर में सलमान के घर पर फायरिंग करने वाला लाल बाबू गिरफ्तार
Read also:जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद रॉय का निधन
Read also:हेट स्पीच मामले में हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया बयान, जमशेदपुर कोर्ट में आया मामला
Read also: चोरी की घटना से दहशत में जमशेदपुर के लोग, फिर मानगो में
Read also: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना में आग लगने से एक दर्जन गाड़ियां जलकर खाक