Ranchi : फाइलेरिया विलोपन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम (एम०डी०ए०-25) रांची जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक 02 सामु० स्वा० केन्द्र ओरमांझी और तमाड़ में निर्धारित है। जिसके तहत कुल 245828 जनसंख्या (गर्भवती महिला, 2 वर्ष से छोटे बच्चों एवं अन्यंत गंभीर बीमार व्यक्ति को छोड़कर) को DEC एवं Albendazole दवा का सेवन अपने सामने कराया जाना है। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक भवनों में बुथ के माध्यम से 10 फरवरी 2025 को इसकी दावा दी जाएगी और शेष बची जनसंख्या को दिनांक 11 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक घर-घर जाकर दवा का सेवन स्वास्थ्य कार्यकर्ता कराएंगे। कुल 323 बुथों पर 646 डी०ए० के द्वारा दवा सेवन कराया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए 33 सुपरवाईजर भी कियाशील रहेंगे। फाइलेरिया के दवा का सेवन हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम की जा रही है ताकि शत-प्रतिशत जनसंख्या को दवा का सेवन कराया जा सके। ये जानकारी राजधानी रांची के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के कर दी।
झारखंड में इस दिन से लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा..#news #health #Filariasis pic.twitter.com/398iZ2iEJC
— Johar Live (@joharliveonweb) February 8, 2025
दवा की खुराक
उम्र डी०ई०सी० (1 गोली =100 mg) अल्बेण्डाजोल (1 गोली =400 mg)
2-5 वर्ष 1 गोली 1 गोली
6-14 वर्ष 2 गोली 1 गोली
15 एवं 15 वर्ष से उपर 3 गोली 1 गोली
बता दें कि खाली पेट दवा का सेवन नहीं किया जाना है।
इन्हें नहीं दी जाएगी दवा
दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत गंभीर बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जाएगी।
क्या है फाइलेरिया
फाइलेरिया एक वेक्टर जनित लाईलाज तथा दूसरी बड़ी दिव्यांगता पैदा करने वाली बीमारी है। यह गंदे पानी में पनपने वाले संक्रमित मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलती है। यह जानलेवा बीमारी नहीं है लेकिन इसकी वजह से शरीर में विकृति पैदा होती है। इसलिए इस रोग से बचाव के लिए एम०डी०ए० कार्यक्रम के दौरान सभी व्यक्तियों को दवा सेवन करना आवश्यक है। 01 से 02 वर्ष के बच्चों को सिर्फ अल्वेण्डाजोल की दवा आधी गोली खिलाई जानी है।