Johar live desk: बॉलीवुड फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने हिंदू त्योहार होली के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने होली को छपरियों का त्योहार बताया, जिसे लेकर लोगों ने अपनी नाराजगी जताई है।
इस मामले में फराह खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि फराह खान की टिप्पणी से उनकी व्यक्तिगत धार्मिक भावनाएं और बड़े हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
फराह खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 196, 299, 302 और 353 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।आपको बता दें कि फराह खान वर्तमान में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में जज हैं। उन्होंने होली के बारे में एक टिप्पणी की, जिसके बाद वह नेटिजन्स के निशाने पर आ गईं। लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया और उन्हें अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने के लिए कहा।
इस मामले में फराह खान के वकील ने कहा है कि उन्होंने किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था। उन्होंने कहा है कि फराह खान एक सम्मानित व्यक्ति हैं और उन्होंने कभी भी किसी की भावनाएं आहत करने का प्रयास नहीं किया है।
इस मामले में आगे की जांच की जा रही है और फराह खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
Read also: झारखंड में LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, जानें आज के दाम
Read also: तीन मार्च के वास्ते खूब सज-धज रहा जमशेदपुर, इस दिन क्या है खास… जानिये
Read also: जमशेदपुर SSP ने एक रात में खंगाल डाला पूरा शहर… जानें कैसे