Deoghar : विश्व प्रसिद्ध महाशिवरात्रि के दिन देवघर के बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने और शिव बारात में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। देवघर के एसपी सह डीआइजी अजीत पीटर डुंगडुंग ने जोहार लाइव से बातचीत में कहा कि महाशिवरात्रि के दिन की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था इस साल विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। जैप व आइआरबी की विभिन्न इकाइयों सहित राज्य के दूसरे अन्य जिलों के जिला बल, बीडीडीएस, एटीएस, क्यूआरटी, श्वान दस्ता, महिला लाठी बल के साथ लगभग दो हजार से अधिक पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है।
इनके अलावा जिले के भी पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। बाबा मंदिर समेत शिव बारात रूट में पर्याप्त ऑफिसर व पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। शिवरात्रि मेला और शिव बारात के लिए शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए करीब 200 पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था में लगाये जाने की योजना है। शहर में शिवरात्रि के दिन भारी वाहनों की इंट्री बंद रहेगी। इसके लिए कुछ चिह्नित मार्गों पर रूट डायवर्ट कर दिया जायेगा। इसके अलावा शिव बारात में मोबाइल चोरी व पर्स छिनतई रोकने के लिए विशेष इंतजाम भी किया जा रहा है।
देवघर : शिवरात्रि में सुरक्षा के होंगे तगड़े इंतजाम, तैनात किए जाएंगे एक्स्ट्रा फोर्स#devghar #devgharnews pic.twitter.com/R98TtogxKm
— Johar Live (@joharliveonweb) February 22, 2025
Read also:झारखंड में मंत्रियों को अलॉट किया गया आलिशान बंगला… देखें लिस्ट
Read also:कुख्यात अमन साहू को रायपुर से लाया जा सकता है झारखंड, NIA कोर्ट में है पेशी
Read also:झारखंड में LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, जानें आज के दाम
Read also: पेपर लीक माफिया के रूप में कुख्यात हेमंत सरकार ने झारखंड को फिर से शर्मसार किया : बाबूलाल मरांडी