Chaibasa : चाईबासा में नक्सलियों की टोह में जंगल में घुसी फोर्स के दो जांबाज IED की चपेट में आ गये। IED ब्लास्ट में CRPF 193 BN के SI/GD सुनील कुमार मंडल और HC/GD पार्थ प्रीतम डे बेतरह जख्मी हो गये हैं। दोनों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार फोर्स आज यानी शनिवार को चाईबासा के छोटा घाघरा थाना क्षेत्र के वनग्राम मरांगपोंगा को जंगली और पहाड़ी इलाकों को खंगाल रही थी। सर्च ऑपरेशन के दरम्यान ही SI सुनील और HC प्रीतम नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गये IED की चपेट में आ गये। ब्लास्ट के बाद स्थानीय पुलिस और CRPF की टीम मौके पर पहुंची और जख्मी दोनों जांबाजों को जंगल से बाहर ले आयी। वहीं, हेलीकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट कर दोनों को रांची भेज दिया गया। बता दें कि चार दिन पहले भी सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट में CRPF के 134 बटालियन के SI सुबोध कुमार घायल हो गए थे। हादसे में घायल जवान का घटनास्थल पर ही प्रारंभिक इलाज कर हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था।
Also Read : लापता युवक की मिली बॉडी, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया ह’त्या का आरोप
Also Read : चाईबासा में फिर मिला 20 किलो का IED, नक्सलियों के पांच मोर्चे ध्वस्त
Also Read : चाईबासा में IED ब्लास्ट, पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ में एक जवान घायल
Also Read : चाईबासा में खेल रहे चार बच्चों की झुलस कर मौ’त… जानें कैसे
Also Read : भाजपा नेता ने पत्नी समेत चार लोगों पर बरसाईं गोलियां, बेटा और बेटी की मौत
Also Read : झारखंड में ओलावृष्टि के बाद नुकसान का आकलन शुरू, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा
Also Read : बिहार में 2857 PRINCIPALS की सीधी भर्ती, बिना परीक्षा के मिलेगा अवसर
Also Read : क्रिकेट का महाकुंभ आज से शुरू, नये कप्तान और नियमों के साथ तैयार है लीग का 18वां सत्र