Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को मजबूती देने और जेल, औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 639 पदों पर पूर्व सैनिकों की नियुक्ति की जाएगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में पर्याप्त सशस्त्र बल उपलब्ध कराने के लिए विशेष सहायक पुलिस (सैप) की दो बटालियनों का गठन किया गया है। इनमें से एक बटालियन रांची के टाटीसिलवे में और दूसरी जमशेदपुर के हलुदबनी में स्थित है। इन दोनों बटालियनों में भारतीय सेना से भूतपूर्व सैनिकों जैसे सूबेदार, मेजर, नायक, हवलदार, सिपाही, चालक, लिपिक और रसोईयों को अनुबंध के आधार पर अस्थाई नियुक्त किया जायेगा। इन्हें विशेष पुलिस पदाधिकारी का दर्जा दिया जायेगा। इन पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया डोरंडा स्थित जैप-वन में होगी। इंटरव्यू 28, 29 और 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
रिक्त पदों का ब्यौरा :
- सूबेदार मेजर – 02
- नायब सूबेदार (सामान्य) – 10
- नायब सूबेदार (तकनीकी) – 03
- नायब सूबेदार (वितंतु) – 17
- हवलदार (सामान्य) – 124
- हवलदार (चालक) – 08
- सिपाही (सामान्य) – 438
- सिपाही (चालक) – 23
- रसोईया – 14
Also Read : गवर्नर से वित्तमंत्री का आग्रह- नीलाम्बर-पीताम्बर University के दोषियों पर जल्द करें कार्रवाई
Also Read : मैदान में मिला फल विक्रेता का श’व, इलाके में सनसनी
Also Read : जमशेदपुर में युवक पर चापड़ से हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस…
Also Read : त्योहार को लेकर अलर्ड मोड पर झारखंड पुलिस, 4533 अतिरिक्त जवानों की होगी तैनाती
Also Read : CM हेमंत सोरेन का प्रयास ला रहा रंग, मानव तस्करी की शिकार 25 नाबालिग लौटी झारखंड
Also Read : झारखंड में IPS का तबादला, पंकज कंबोज बने पुलिस हाउसिंग के निदेशक
Also Read : अनिल टाइगर ह’त्या कांड : अपराधी की गिरफ्तारी समय का विडियो और रांची पुलिस की FIR में जमीन-आसमान का अंतर
Also Read : प्रमोशन के दौरान धमकियों पर आया सलमान का जवाब, कहा: ‘जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है’…
Also Read : पंडरा में जूता दुकानदार की गला रेतकर ह’त्या का प्रयास, अस्पताल में इलाजरत
Also Read : मनीष कश्यप ने BJP से इस्तीफा देने का किया ऐलान