कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सबसे कम पारियों में 49 वनडे शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर रिकॉर्ड शतक बना कर महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के 49 वनडे शतक के रिकार्ड की बराबरी कर ली है. दुनिया के इस धाकड़ बल्लेबाज ने वो कर दिखाया, जिसका इंतजार क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से कर रहे थे. विराट ने अपना 49वां शतक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के 37वें मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा. कोहली ने 119 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. बता दें कि विराट के वनडे में 49 और टरी20 इंटरनेशनल में एक शतक हैं. व्हाइट बॉल क्रिकेट में 50 शतक जड़ने वाले वह दुनिया के पहले बैटर बन गए हैं.

ईडन गार्डन्स मैदान पर हासिल की ये उपलब्धि

अब विराट वनडे फॉर्मेट में शतकों के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं. विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स मैदान पर ये उपलब्धि हासिल की. विराट आज अपना 35वां जन्मदिन भी मना रहे हैं. उन्होंन जैसे ही कागिसो रबाडा के पारी के 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर निजी स्कोर 100 पर पहुंचाया, स्टेडियम में दर्शकों का शोर तेज हो गया. फिर उन्होंने अपना हेलमेट उतारकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया. पूरे स्टेडियम में हैपी बर्थडे टू यू भी गूंजने लगा. विराट ने 119 गेंदों पर ये शतक पूरा किया.

सचिन के रिकार्ड की बराबरी

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे भारतीय हैं. उनसे ऊपर सचिन तेंदुलकर का ही नाम है. सचिन ने इस फॉर्मेट में कुल 18426 रन बनाए हैं. वहीं, 2008 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विराट ने 13590 से भी ज्यादा रन जोड़ दिए हैं. ओवरऑल मामले में विराट से ऊपर रिकी पॉन्टिंग (13704), कुमार संगकारा (14234) और सचिन तेंदुलकर का नाम है. 35  साल के कोहली को जन्मदिन की बधाई देने वालों में बीसीसीआई, आईसीसी से लेकर टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़, आर अश्विन, पत्नी अनुष्का शर्मा आदि हैं.

कोहली द्वारा एक दिवसीय मैचों में बनाये गए शतकों की सूची इस प्रकार है

क्रम संख्याशतकविरुद्धवर्षपरिणाम
1107/ श्रीलंका2009/ भारत जीता
2102* /बांग्लादेश2010/ भारत जीता
3118 / ऑस्ट्रेलिया2010/ भारत जीता
4105 / न्यूजीलैंड2010/ भारत जीता
5100*/ बांग्लादेश2011/ भारत जीता
6107 /इंग्लैंड2011/ भारत हारा (D/L)
7112*/ इंग्लैंड2011/ भारत जीता
8117  /वेस्टइंडीज2011/ भारत जीता
9133* / श्रीलंका2012/ भारत जीता
10108/ श्रीलंका2012/ भारत जीता
11183 /पाकिस्तान2012/ भारत जीता
12106 / श्रीलंका2012/ भारत जीता
13128*/ श्रीलंका2012/ भारत जीता
14102   / वेस्टइंडीज2013/ भारत जीता
15115 / जिम्बाब्वे2013/ भारत जीता
16100* / ऑस्ट्रेलिया2013/ भारत जीता
17115* / ऑस्ट्रेलिया2013/ भारत जीता
18123 / न्यूजीलैंड2014/ भारत हारा
19136 / बांग्लादेश2014/ भारत जीता
20127/ वेस्टइंडीज2014/ भारत जीता
21139*/ श्रीलंका2014/ भारत जीता
22107 / पाकिस्तान2015/ भारत जीता
23138  / दक्षिण अफ्रीका2015/ भारत जीता
24117 / ऑस्ट्रेलिया2016/ भारत हारा
25106 / ऑस्ट्रेलिया2016/ भारत हारा
26154* / न्यूजीलैंड2016/ भारत जीता
27122 / इंग्लैंड2017/ भारत जीता
28111*   / वेस्टइंडीज2017/ भारत जीता
29131  / श्रीलंका2017/ भारत जीता
30110* / श्रीलंका2017/ भारत जीता
31121  / न्यूजीलैंड2017/ भारत हारा
32113 / न्यूजीलैंड2017/ भारत जीता
33112  / दक्षिण अफ्रीका2018/ भारत जीता
34160*  / दक्षिण अफ्रीका2018/ भारत जीता
35129*  /दक्षिण अफ्रीका2018/ भारत जीता
36140 / वेस्टइंडीज2018/ भारत जीता
37157* / वेस्टइंडीज2018/ टाई
38107 / वेस्टइंडीज2018/ भारत हारा
               39        104 / ऑस्ट्रेलिया     2019/भारत जीता
                40        116 / ऑस्ट्रेलिया   2019/भारत जीता
               41       123 / ऑस्ट्रेलिया    2019/भारत हारा
                42      120/वेस्टइंडीज2019/भारत जीता
               43 114*/वेस्टइंडीज2019/भारत जीता
              44113/ बांग्लादेश2022/ भारत जीता
               45113/ श्रीलंका2023/ भारत जीता
 46122*/ श्रीलंका2023/ भारत जीता
47122*/ पाकिस्तान2023/ भारत जीता
 48103*/बांग्लादेश2023/ भारत जीता

49 वा शतक साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 121 गेंदों मे 101* नाबाद , वर्ल्ड कप 2023

ये भी पढ़ें: JWACT: हॉकी के फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Share.
Exit mobile version