Chaibasa : चाईबासा में आज यानी शनिवार को जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। यह मुठभेड़ छोटा घाघरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके के जंगली और पहाड़ी इलाके में हुई। इस एनकाउंटर में दो जवान बेतरह जख्मी हो गये, जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। जख्मी जवानों में CRPF के हेड कॉन्स्टेबल विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के कॉन्स्टेबल सुनील धान शामिल थे। रांची में इलाज के दरम्यान कॉन्स्टेबल सुनील धान वीरगति को प्राप्त हो गये। वे खूंटी के रहने वाले हैं। वहीं, विष्णु सैनी की हालत स्थिर बताई गयी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल के जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दरम्यान जंगल की भीतर से नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों को भी गोलियां दागनी पड़ी। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया, जिसमें दो जांबाज बेतरह जख्मी हो गये थे। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे की हालत स्थिर है।
Also Read : रैंप हटाने की मांग को लेकर घरना पर बैठे आदिवासी संगठन, गवर्नर को सौंपा ज्ञापन
Also Read : झारखंड का लोकतंत्र है बेहद मजबूत, सुरक्षित तरीके से हो रहा EVM से चुनाव : मुख्य चुनाव आयुक्त
Also Read : जामताड़ा में फिर से एक्टिव किए गए टाइगर मोबाइल, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Also Read : फिर से बढ़ सकती है अपूर्वा मखीजा और रणवीर अलाहाबादिया की मुसीबत, क्या है ये नया मोड़… जानिए
Also Read : “एम्बुलेंस सेवा ठप, शिक्षा व्यवस्था भाड़े पर” : बाबूलाल मरांडी
Also Read : TSPC के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और भारी मात्रा में गोलियां जब्त
Also Read : BREAKING : NIA कोर्ट के जज को धमकी, शीर्ष नक्सली प्रशांत बोस और शीला मरांडी को जेल से निकालने का जिक्र
Also Read : बाबा साहब का भरे संसद में अपमान करने वाले गृहमंत्री अमित शाह दें इस्तीफा, मांगे माफी : राजद
Also Read : 19 अप्रैल को इस समय बदल जायेगा रांची के असमान का नजारा