जामताड़ा : संथाल परगना को केंद्रशासित प्रदेश घोषित करने, झारखंड से अलग करने की मांग संसद में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने जैसे ही उठाया पूरे झारखंड में, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उबाल दिखाई दे रहा है. शनिवार को झामुमो जिला कमेटी के द्वारा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया गया. स्थानीय पार्टी कार्यालय से विरोध जुलूस निकाला गया और मां चंचला चौक पहुंचकर भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांतत दुबे का पुतला दहन किया. इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मंडल, उपाध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव, रवींद्रनाथ दुबे, देवाशीष मिश्रा, आनंद टुडू, असित मंडल, चंचल राय, किशोर रवानी, सागिर खान, इम्तियाज अंसारी, डाक्टरअब्दुल मन्नान अंसारी, साकेस सिंह, कमल टुडू, विजय राउत व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. बताते चले कि  विगत दिन भाजपा के गोड्डा सांसद निशांत दुबे ने लोकसभा में मांग की थी कि झारखंड, बिहार और बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर झारखंड को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया जाए. झामुमो प्रवक्ता देवाशीष मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनके सांसदों को झारखंड का विकास अब अच्छा नहीं लग रहा है. भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि झारखंडियों को अपने इशारो पर नचाएं जो झामुमो कभी होने नहीं देगा. हमारी सरकार राज्य का विकास में, यहां के लोगों के कल्याण में एक से बढ़ कर एक कार्य कर रही है जिसे भाजपा वाले पचा नहीं पा रहे हैंं.

Share.
Exit mobile version