रांची: बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम केंद्र ने 25 सितंबर को संताल परगना में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

जानें कब, कहां होगी बारिश

  • 25 सितंबर: संताल परगना में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका.
  • 26 सितंबर: गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रांची, रामगढ़ और चतरा में बारिश का पूर्वानुमान.
  • 27 सितंबर: गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में बारिश का येलो अलर्ट.

इस बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है. स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Share.
Exit mobile version