Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2025 ♦ 11:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»डुमरी उपचुनावः I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी ने NDA प्रत्याशी यशोदा देवी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया
    गिरिडीह

    डुमरी उपचुनावः I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी ने NDA प्रत्याशी यशोदा देवी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2023Updated:September 8, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: डुमरी उपचुनाव में I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी 15 हजार से अधिक वोटों से जीत गयी हैं। उन्होंने NDA प्रत्याशी यशोदा देवी को कड़ी टक्कर में मात दी।हालांकि, आधिकारिकी पुष्टी होनी बाकि है। इससे पूर्व 22वें राउंड के बाद बेबी देवी 15873 वोट से आगे चल रही थीं। मतगणना के आंकड़ों पर गौर करें तो 14वें राउंड में NDA की यशोदा देवी आगे चल रही थीं. इसके बाद 15वें राउंड में I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी ने बढ़त बनायी जो अंत तक बरकरार रहा।

    जीत के बाद बेबी देवी ने क्या कहाः

    जीत के बाद I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी ने कहा कि पति स्व जगरनाथ महतो के अधुरे सपनों को पूरा करने का वक्त आ गया है. उन्होंने सारे वोटरों को विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया है।

    मतगणना के दौरान कांटे की रही टक्करः

    21 वें राउंड में बेबी देवी 11453 वोट से आगे चल रही थी। बेबी देवी जीत के करीब पहुंच चुकी है। इससे पूर्व 20वें राउंड के बाद I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी 10505 वोट से आगे चल रही थीं। इससे पूर्व 19वें राउंड के बाद I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी 8368 वोट से आगे थीं। इससे पूर्व भी 18वें राउंड में I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी 6536 वोट से आगे चल रही थीं। इससे पूर्व 17वें राउंड में I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी 4043 वोट से आगे थीं। जबकि, 15वें राउंड में एनडीए की प्रत्य़ाशी यशोदा देवी पिछड़ गयीं। I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी 1561 वोट से आगे थीं। इससे पूर्व 14वें राउंड में एनडीए प्रत्याथी यशोदा देवी अब मात्र  312 मतों से आगे चल रही थीं।

    21वां राउंड पूरा होने तक एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को75395 और  I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी को 86848 वोट मिले हैं। पहले 13वें राउंड के बाद यशोदा देवी 3044 मतों से आगे चल रही थीं.वहीं,  12वें राउंड में यशोदा देवी 5707 वोट से आगे चल रही थीं. 11वें राउंड में यशोदा देवी 5627 मतों से आगे चल रही हैं।  10वें राउंड में एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी 6946 मतों से आगे चल रही हैं। इससे पहले 9वें राउंड में 2147 मत से आगे चल रही थीं। आठवें राउंड में एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी 2839 वोट से आगे चल रही थीं। आठवें राउंड के बाद बेबी देवी को 26794 मत मिले।

    वहीं, एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी 29633 मत मिले हैं। पहले 7वें राउंड में एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी 1551 वोट से आगे चल रही थीं। यशोदा देवी को कुल 25557 वोट मिले थे. जबकि, I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी को 24006 वोट मिले थे. इससे पहले छठे राउंड में यशोदा देवी 2469 वोट से आगे चल रही थीं। बता दें कि I.N.D.I.A प्रत्याशी बेबी देवी को दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद 7314 वोट मिले थे, जबकि आजसू को 5973 मत। वहीं, एआईएमआईएम उम्मीदवार को 125 वोट मिले हैं। दूसरे राउंड में बेबी देवी 1341 मतों से आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी से आगे चल रहीं। बता दें कि जेएमएम को दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद 7314 वोट मिले, जबकि आजसू को 5973 मत मिले हैं। वहीं एआईएमआईएम उम्मीदवार को 125 वोट मिले हैं।

    पहले राउंड में 1696 वोट से आगे थीं यशोदा देवी

    पहले राउंड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी को 4555 वोट मिले हैं, जबकि आइएनडीआइए की प्रत्याशी बेबी देवी को 2859 वोट मिले हैं। इस तरह पहले राउंड में एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी 1696 मत से आगे चल रही हैं।

    24 राउंड में संपन्न होगी मतगणना, 16 टेबल पर चल रही काउंटिंग

    बता दें कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव के बाद बाजार समिति में मतगणना कार्य चल रहा है। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, यहां पर तैयारियों का जायजा खुद गिरिडीह उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेस लकड़ा कर रहे हैं। यहां पर मतगणना को लेकर 16 टेबल बनाए गए हैं, जबकि मतगणना कार्य 24 राउंड में संपन्न होगा। मतगणना के लिए 75 मतगणना कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, जिनमें से 25 काउंटिंग ऑब्जर्वर, 25 असिस्टेंट और 25 काउंटिंग सुपरवाइजर शामिल हैं।

    Dumri By-Election Counting Update Dumri By-Election Vote Counting Dumri Vote Counting Update giridih dc Giridih news Jharkhand news Jharkhand Update News Security Tight गिरिडीह डीसी गिरिडीह न्यूज झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड न्यूज डुमरी उपचुनाव मतगणना डुमरी उपचुनाव मतगणना अपडेट डुमरी मतगणना अपडेट सुरक्षा टाइट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव खास : झारखंड के 39 लाख किसानों पर है 5000 करोड़ का कर्ज
    Next Article त्रिपुरा और नगालैंड में कमल ने जीता जनता का विश्वास, मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जनहित में काम नहीं होता तो VRS ले लीजिये : DC

    May 10, 2025
    झारखंड

    हथियार के साथ कुख्यात अपराधी नितेश शर्मा गिरफ़्तार, बड़ी वारदात टली

    May 10, 2025
    Latest Posts

    नगरोटा में मिलिट्री यूनिट पर आतंकी हमला! चीन बोला- हम पाकिस्तान के साथ

    May 10, 2025

    जम्मू, पंजाब और राजस्थान में ब्लैकआउट, BSF के सब इंस्पेक्टर शहीद

    May 10, 2025

    पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, फिर किया हमला…

    May 10, 2025

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025

    सीजफायर के बाद भी सिंधु जल संधि रहेगी स्थगित…

    May 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.