Dumka : होली में प्रतिनियुक्ति के बाद भी गायब रहने वाले छह ASI पर सोमवार को गाज गिरी। दुमका SP पीतांबर सिंह खेरवार ने जामा के पांच और रामगढ़ के एक ASI सहित कंट्रोल रूम के पांच जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल होली को देखते हुए SP ने हर थाना क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की थी। जवान डयूटी पर मुस्तैद हैं या नहीं, इसका पता करने के लिए 14 मार्च की शाम SP खुद निरीक्षण पर निकले। जामा थाना पहुंचने पर पता चला कि पांच ASI वीरेंद्र कुमार, कौशलेंद्र कुमार सिन्हा, राजीव रंजन शर्मा, मनोज कुमार सिंह और शैलेश कुमार गुप्ता अनुपस्थित हैं।
पता चला कि सभी लोग थाना को सूचित किए बगैर होली मनाने के लिए अपने घर चले गए। जब एसपी रामगढ़ थाना पहुंचे तो वहां पर प्रहलाद कुमार राय भी गायब मिले। इतना ही नहीं होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी तरह की सूचना पर त्वरित कदम उठाने के लिए पांच सिपाही को कंट्रोल रूप में तैनात किया गया था। एसपी ने जब नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया, तो तैनात आरक्षी मुन्ना कुमार मंडल, भगवान लाल मरांडी, कुंदन चौधरी, हवलदार दिनेश बाड़ा और बाबूराम मरांडी डयूटी से नदारद मिले। एसपी ने बताया कि कर्तव्यहीनता के आरोप में सभी को निलंबित किया गया है। कार्य के साथ किसी तरह की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Also Read : पत्नी ने पति का किया अपहरण, फिर जो हुआ जान कर हो जायेंगे हैरान…
Also Read : 18 लाख महिलाओं के साथ विश्वासघात कर रही हेमंत सरकार : राफिया नाज
Also Read : जवाहर कुमार झा ने जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दिया, अब क्या करेंगे… जानिये
Also Read : होली के बाद यूपी और बिहार से दिल्ली लौट रहे यात्रियों के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग…
Also Read : सेलिब्रिटी ओरी ने कटरा में किया ऐसा काम, पहुंचा हवालात… जानें मामला