JoharLive Team
रांची। दुमका जिला के टाउन थाना अंतर्गत नया पाड़ा स्थित भारत गैस गोदाम में भीषण आग लग गयी। गैस गोदाम में आग लगने के बाद आसपास अफरा तफरी मच गयी। घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की है। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। वहीं, अग्निशमन की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने के प्रयास में जुटी है। हालांकि, अभी तक आग पर काबू नही पाया जा सका है।

घरों को खाली कर सड़कों पर आये स्थानीय लोग
भारत गैस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने अपने-अपने घर को खाली कर दिया है। स्थानीय लोग घरों को खाली कर सड़कों पर खड़े होकर आग बुझने का इंतजार कर रहे है। मालूम हो कि गैस गोदाम के आसपास में सैकड़ों घर है। पुलिस ने भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से गोदाम से सटे घरों को खाली कराया है।