देवघर: पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के न्यू कटनी जंक्शन सिंगरौली सेक्शन में जोबा मरवासग्राम स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण रेल रुट से गुजरने वाली कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है. आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग के कारण कई ट्रेनों का मार्ग बदले गए हैं. उसमें गाड़ी संख्या- 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस की 30 सितंबर को होने वाली यात्रा को कटनी, मुड़वारा, सतना, प्रयागराज, छिवकी जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सोन नगर जंक्शन, गढ़वा रोड जंक्शन के रास्ते डायवर्ट की जाएगा। वहीं ट्रेन नंबर 19607 कोलकाता-मदार जं. एक्सप्रेस की 3 अक्टूबर को होने वाली यात्रा को गढ़वा रोड जंक्शन, सोन नगर जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, सतना, कटनी, मुड़वारा के रास्ते डायवर्ट की जाएगी. गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस की 30 सितंबर व ट्रेन नंबर- 13026 भोपाल-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस की 2 अक्टूबर को होने वाली यात्रा को कटनी, मुड़वारा, सतना, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सोन नगर जंक्शन, गरवा रोड जंक्शन के रास्ते डायवर्ट की जाएगी. ट्रेन नंबर 19413 अहमदाबाद-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस की 2 अक्टूबर और ट्रेन नंबर 19414 कोलकाता-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस, 5 अक्टूबर को गढ़वा रोड जंक्शन, सोन नगर जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, सतना, कटनी, मुड़वारा के रास्ते डायवर्ट की जाएगी.

देवघर-सरायगढ़-देवघर मेमू स्पेशल का परिचालन जारी

पूर्व रेलवे ने यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर ट्रेन नंबर- 05574/05573 देवघर-सरायगढ़-देवघर मेमू स्पेशल ट्रेन का विस्तार किया गया है. यह ट्रेन देवघर से 11:45 बजे खुलेगी. ट्रेन संख्या 05573 सरायगढ़-देवघर मेमू स्पेशल सरायगढ़ से 3:05 बजे खुलेगी. विशेष ट्रेन थरबिटिया, सुपौल, गढ़ बरुआरी, पंचगछिया, सहरसा जंक्शन, सोनबरसा कचेरी, सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, धमारा घाट, बदला घाट, मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, सबदलपुर जंक्शन, मोंगहियर, सुल्तानगंज, भागलपुर जंक्शन, बाराहाट जंक्शन पर रुकेगी.

Share.
Exit mobile version