रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में बीते रात हुए सड़क हादसे में रांची के डीएसपी हेडक्वाटर वन नीरज बाल-बाल बच गए है।

दरअसल, डीएसपी -1 रात्रि गश्ती में पेट्रोलिंग की चेकिंग करने निकले थे। इसी बीच नशे में धुत युवक ने डीएसपी की गाड़ी में पीछे से धक्का मार दिया। इस घटना में डीएसपी नीरज और उनके बॉडीगार्ड जख्मी हो गए हैं। सूचना मिलने पर अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में मेडिका अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। डीएसपी की गाड़ी को टक्कर मारने वाली कार में चार युवतियां और दो युवक सवार थे। इस घटना में वे भी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। हालांकि पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। जबकि, युवतियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचा दिया गया है।