रांची। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर सोमवार को रांची पहुंचीं। राजधानी के होटल चाणक्या बीएनआर में एनडीए द्वारा आयोजित सांसदों एवं विधायकों की बैठक में हिस्सा लिया। करीब दो घंटे तक चली बैठक में द्रौपदी मुर्मू भावुक हो गईं।
झारखंड के साथ अपने जुड़ाव की चर्चा कहते हुए कहा कि उनके पूर्वज यहीं के थे। उनके दादा भी यहीं रहे। उनकी रागों में भी झारखंड का ही खून दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है, वो अचंभित हो गईं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वह इसे कैसे निभाएंगी। इस पर पीएम ने उनसे कहा कि देश का संविधान उन्हें इस पद की जिम्मेदारी निभाने की शक्ति देगा। पीएम ने उनसे यह भी कहा कि जिस तरह आपने राज्य को संवारने का काम किया उसी तरह देश को भी संवारने का काम करेंगी। बैठक के बाद होटल परिसर में खड़े निजी स्कूल के बच्चों से भी मुर्मू ने मुलाकात की। बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग भी स्वीकार की।
इससे पहले रांची आगमन पर भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से द्रौपदी मुर्मू का पारंपरिक रीति- रिवाज के साथ स्वागत किया गया।इस दौरान पार्टी के आला नेता उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू का फूलों से स्वागत किया गया।
द्रौपदी मुर्मू राज्य के विधायकों और सांसदों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करेंगी। एयरपोर्ट से वह सीधे राजधानी हजारीबाग जिले के बरकटठा से निर्दलीय विधायक अमित यादव ने भी राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन को समर्थन दे रहे हैं। वह एनडीए विधायक दल की बैठक में मौजूद हैं।
इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू सहित अन्य सांसद और विधायक शामिल होंगे।
झामुमो खेमे में अभी तक मुर्मू के रांची आगमन और उनके साथ बैठक को लेकर कोई सूचना नहीं है। हालांकि झामुमो विधायकों का एक बड़ा गुट द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में है लेकिन अभी तक इसको लेकर पार्टी द्वारा कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।