रांची : आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो ने बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने की मांग की है। लंबोदर महतो ने कहा कि बेरमो अनुमंडल राज्य का सबसे पुराना अनुमंडल है। वर्ष 1972 में जिला गिरिडीह से अलग होकर बेरमो अनुमंडल के रूप में अस्तित्व में आया। बेरमो अनुमंडल हर दृष्टिकोण से जिला बनने की सभी अहर्ता रखता है। इसे लेकर वें सदन में भी बात उठाएंगे।

आपको बता दें कि आजसू पार्टी के विधायक डॉ लंबोदर महतो ने झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को परिसर में बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने की मांग को लेकर धरना दिया था।

बेरमो अनुमंडल में 15 लाख से ज्यादा है आबादी

विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने के लिए हमलोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं। बेरमो अनुमंडल में 15 लाख से ज्यादा की आबादी है। बेरमो अनुमंडल में सात प्रखंड क्षेत्र, 15 थाना क्षेत्र और ओप, न्यायालय सहित कई संस्थान है। सरकार से हमारी मांग है कि इसे जल्द से जल्द जिला बनाएं। जिला बनने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा। जो क्षेत्र नक्सली से प्रभावित है वहां पर विकास की किरणें पहुंचेगी। इसके साथ ही प्रशासनिक कार्य भी आसानी से होगा। लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे और अपनी बात रखेंगे। वहीं सदन में भी हम लगातार बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं।

Share.
Exit mobile version