Ranchi : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 15 फरवरी 2025 को बीआईटी मेसरा के जी.पी . बिरला ऑडिटोरियम में Platinum Jubilee Year Celebration (2024-2025) कार्यक्रम में आगमन को लेकर, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जहां उपायुक्त ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सम्बंधित सभी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बैठक करते हुए सुरक्षा के सभी मानक पहलुओं एवं पूरी व्यवस्था पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश देते हुए कहा की कार्यक्रम के दौरान सारी व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं अन्य सम्बंधित सभी तैयारी ससमय पूरा कर लिया जाए।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सारी आवश्यक तैयारियों में लगा हुआ है। सारे सुरक्षा के मानकों पर कार्य करते हुए आवश्यक तैयारीयां कर रहा है, जिसमें रुट प्लान, ट्रैफिक प्लान, मार्ग में पड़ने वालें क्षेत्रों की बैरिकेडिंग एवं तमाम सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे है। साथ ही राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वाहनों की चेकिंग एवं अन्य सुरक्षा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
इस निरीक्षण के दौरान वाइस चांसलर बीआईटी मेसरा रांची, डॉ. इंद्रनिल मन्ना, डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक शहर रांची, राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार, अंचल अधिकारी कांके, रजिस्टार बीआईटी मेसरा रांची, डॉ. सुदीप दास एवं भवन निर्माण, पेयजल विभाग, रांची नगर निगम, पथ निर्माण विभाग एवं सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Also Read : नहीं थम रहा हैं जमशेदपुर में चोरी का सिलसिला, बिष्टुपुर में हुई 15 लाख की चोरी
Also Read : सड़क हादसे में इंटरमीडिएट के छात्र समेत दो की दर्दनाक मौ’त
Also Read : हेट स्पीच मामले में हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया बयान, जमशेदपुर कोर्ट में आया मामला