रांची: रांची प्रेस क्लब में निर्वाचन पदाधिकारी श्री ऐ पी वर्मा के उपस्थिति में निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्य को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय मिश्र, उपाध्यक्ष पिन्टू दुबे, सचिव जावेद अख्तर, संयुक्त सचिव अभिषेक सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुशिल कुमार सिंह ‘मंटू’ सहित कार्यकारिणी सदस्य रूपम, माणिक बोस, संजय कुमार रंजन, किसलय शानू, धर्मेंद्र गिरी,परवेज़ कुरैशी, राज वर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, राकेश कुमार उपस्थित थे।

कार्यकारिणी सदस्य दीपक जायसवाल की अनुपस्थिति में उनका प्रमाण पत्र धर्मेंद्र गिरी ने ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सचिव अखिलेश कुमार सिंह सहित रांची प्रेस क्लब के कई सदस्य मौजूद थे।

Share.
Exit mobile version