रांची: बुढ़मू थाना में नक्सल और उग्रवादियों की गतिविधियों, उनके खिलाफ की गई कार्रवाई और पिछले तीन वर्षों में हुई आगजनी की घटनाओं की समीक्षा की गई. बैठक की अध्यक्षता दक्षिण-छोटानागपुर क्षेत्र रांची  के डीआईजी अनूप बिरथरे ने की. उन्होंने रांची जिले में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ एक प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए. साथ ही जेल से छूटे नक्सलियों की वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन, नक्सल समर्थकों की पहचान और सत्यापन करने व कारपोरेट क्राइम एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने सीमावर्ती थानों से संपर्क स्थापित कर नक्सलियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश भी दिया.

अनूप बिरथरे ने नक्सलियों के खिलाफ की जाने वाली दैनिक कार्रवाई की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के माध्यम से नियमित रूप से प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य नक्सल और उग्रवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना और क्षेत्रीय सुरक्षा को बेहतर बनाना है.

बैठक में ये रहे शामिल

  • सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रांची
  • अमर पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय प्रथम, रांची
  • रामनारायण चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, खलारी, रांची
  • रणविजय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, सिल्ली
  • अरविंद कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय द्वितीय, रांची
  • अखिल नितिन कुजूर, पुलिस उपाधीक्षक, बेड़ो
  • जयप्रकाश राणा, पुलिस निरीक्षक, मांडर अंचल, रांची
  • विजय कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, खलारी
  • आलोक कुमार, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, ओरमांझी
  • शशि भूषण चौधरी, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, रातू
  • थाना प्रभारी बेड़ो, इटकी, लापुंग, नारकोपी, चान्हो, मैक्लुस्कीगंज, ठाकुरगांव, पिठौरिया
Share.
Exit mobile version