Johar live desk: क्रिकेट के मैदान से संन्यास ले चुके एमएस धोनी ने एक बार फिर से अपने फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, धोनी ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का लुक कॉपी किया है और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
धोनी का एनिमल लुक
वीडियो में धोनी रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का डायलॉग बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका यह लुक इतना कमाल का है कि लोग उन्हें रणबीर कपूर से भी अच्छा लग रहे हैं। धोनी ने वीडियो में कार से निकलने वाला लुक तो कभी साइकिल चलाकर आने वाला लुक दिखाया है।
धोनी के इस वीडियो को देखकर फैंस की प्रतिक्रिया भी आ रही है। कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “गजब थाला फॉर ए रीजन।” एक अन्य फैन ने लिखा, “रणबीर कपूर फेल।” एक फैन ने लिखा, “मार्केटिंग ऐसी की एड स्किप करने का मन ना करे।”
धोनी का यह वीडियो किसी एड के लिए है
धोनी के इस वीडियो को देखकर लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं धोनी अभिनय के क्षेत्र में तो नहीं कदम रखने वाले हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, धोनी ने यह वीडियो किसी एड के लिए शूट किया है। यह वीडियो इलेक्ट्रिक साइकिल के एड के लिए शूट किया गया है।
आईपीएल को लेकर भी चर्चा में हैं धोनी
धोनी इस वक्त आईपीएल को लेकर भी चर्चा में हैं। आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होने वाला है और धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैदान पर उतरेंगे।
धोनी के फैंस के लिए यह खुशखबरी है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में अपने पहले मैच में गुजरात टाइटन्स का सामना करेगी।
Read also: Bigg Boss के घर में बंद गधा देखकर PETA इंडिया ने सलमान खान को लिखा लेटर, बंद करो ये मनोरंजन