Chaibasa : चाईबासा के जंगलों में लगातार IED एवं अन्य विस्फोटक मिलने और जवानों के पहुंचे नुकसान के बाद DGP अनुराग गुप्ता आज यानी सोमवार को चाईबासा पहुंचे। वहां मौजूद अभियान से जुड़े तमाम आला अधिकारियों से वहां के हालात के बारे में जानकारी ली। इलाके में चल रहे अभियान की वस्तुस्थिति और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को विस्तार से जाना। साथ ही कोबरा, CRPF, झारखंड जगुआर एवं चाईबासा पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान में शामिल जांबाजों से बातचीत की। DGP अनुराग गुप्ता ने जांबाजों की पीठ थपथपा उनकी हौसला अफजाई की। नक्सलियों से कैसे निपटा जाये, इसको लेकर भी DGP ने जवानों को कई टिप्स दिये। साथ ही साथ चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को और दम-खम के साथ आगे बढ़ाने और क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान DGP अनुराग गुप्ता के अलावा समीक्षा बैठक में CRPF के IG साकेत कुमार सिंह, जोनल IG अखिलेश झा, IG अभियान अमोल विनुकांत होमकर, STF के IG अनुप बिरथरे, CRPF के DIG पूरन सिंह रन सत्तू, चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे।
Also Read : न्यूयॉर्क में याद किये गये बाबा साहेब, अब यहां भी मनाया जायेगा अंबेडकर दिवस
Also Read : महागठबंधन के बड़े नेताओं का पटना में होगा जुटान, कब और क्यों… जानिये
Also Read : दुमका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Also Read : दुमका SP ने 6 ASI सहित 11 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
Also Read : दुमका में नक्सलियों की पोस्टरबाजी, अंजाम भुगतने की धमकी
Also Read : लाभुकों के खाते में भेज दी गयी है AAY की किस्त, बनाएं अपना आवास : DC
Also Read : हजारीबाग में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद आगजनी, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Also Read : IPL 2025 : लखनऊ में भिड़ेंगी LSG और CSK, चेन्नई के लिए करो या मरो का मुकाबला!
Also Read : रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोर को दबोचा, दो स्वर्ण व्यवसायी भी गिरफ्तार