Ranchi : लैंड रिकॉर्ड यानी जमीन के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने वाला कोई भी हो, बख्शा नहीं जायेगा। उसे हर हाल में सलाखों के पीछे जाना होगा। पुलिस इस मामले में कोई भी रियायत नहीं करेगी। यह कहना है झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता का। मौका था लैंड रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने से जुड़े मामलों की समीक्षा करने का। समीक्षा बैठक DGP के दफ्तर में आयोजित की गयी थी। मौके पर DGP अनुराग गुप्ता ने अपने मातहत अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि लैंड रिकॉर्ड से जुड़े तमाम मामलों की तफ्तीश में तेजी लायें और उनका उद्भेदन कर दोषियों को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचायें। DGP ने कहा कि जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों के साथ आधुनिक तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल करें। डीजीपी ने जमीनी फर्जीवाड़े की रोक लगाने के वास्ते एक विशेष रणनीति के तहत काम करने की जरुरत पर जोर दिया।
समीक्षा बैठक में रांची के जोनल आईजी अखिलेश कुमार झा, CID के आईजी सुर्दशन मंडल, DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा, CID के ASP दीपक कुमार और अन्य पदाधिकारियों की मौजूद रहे।
Also Read : भाई का खू’न कर पहुंचा थाना, बोला- मैंने गांगू मुंडा की ह’त्या कर दी…
Also Read : जमीन विवाद में दो भाइयों ने रिश्तेदार की कर दी ह’त्या, फिर किया सरेंडर…
Also Read : इस हाल में मिला अज्ञात महिला का श’व, नहीं हो सकी है पहचान
Also Read : राजधानी में पहली बार होने वाले एयर शो की तैयारी में जुटा प्रशासन
Also Read : BJP नेता ताला मरांडी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, आज होंगे JMM में शामिल
Also Read : ये दो चीज बॉडी हीट को कर देगा कम, लू और सनस्ट्रोक होने का नहीं होगा खतरा!