देवघर : कुख्यात और वांटेड साइबर अपराधी एनामुल हक उर्फ कड़वा मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट की सख्त चेतावनी के 24 घंटे के अंदर ही कुख्यात साइबर ठग कड़वा मौलवी को मारगोमुंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि इस कुख्यात साइबर ठग को दिल्ली पुलिस ने पकड़ कर छोड़ दिया था।

दिल्ली पुलिस पर चार लाख रुपए लेकर इसको छोड़ने के आरोप के बाद देवघर एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच कराई थी और संबंधित थाने के पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर इसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कड़वा मौलवी ने साइबर ठगी का बड़ा गिरोह बना रखा था।

जिसमें मधुपुर, मारगोमुंडा के अलावा जामताड़ा के करमाटांड के बदमाशों को शामिल किया था। इसके अलावे वह पहले से लूट, डकैती जैसी घटनाओं के मामले में वांटेड था।