Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2025 ♦ 5:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : मेयर आशा लकड़ा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिला प्रतिनिधिमंडल, अधिकारों में कटौती की शिकायत
    झारखंड

    रांची : मेयर आशा लकड़ा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिला प्रतिनिधिमंडल, अधिकारों में कटौती की शिकायत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मेयर आशा लकड़ा के नेतृत्व में नगर निकाय, नगर परिषद और नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली में केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय के मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि झारखंड सरकार की ओर से महाधिवक्ता की राय के आधार पर नगर निकाय, नगर परिषद और नगर पंचायत के मेयर और अध्यक्ष के संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है.

    उन्होंने कहा कि महाधिवक्ता ने नगर विकास विभाग को यह राय दी है कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत मेयर को निगम परिषद की बैठक आहुत करने, बैठक की तिथि निर्धारित करने और परिषद की बैठक में शामिल किए जाने वाले एजेंडा को निर्धारित करने का कोई अधिकार नहीं है. ये सभी अधिकार नगर आयुक्त को है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री को यह भी बताया कि महाधिवक्ता ने झारखंड नगरपालिका में विभिन्न धाराओं के तहत प्रदत्त शक्तियों को गलत तरीके से परिभाषित किया है. जबकि संविधान के 74वें संशोधन के तहत नगर निकायों, नगर परिषद और नगर पंचायत को सशक्त करने के लिए मेयर, अध्यक्ष को कई शक्तियां प्रदान की गई हैं. ऐसे में राज्य सरकार मेयर, अध्यक्ष को संवैधानिक अधिकारों से वंचित करेगी तो केंद्र सरकार की कई योजनाएं और शहरी विकास से संबंधित कार्य प्रभावित होंगे.

    उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार आम जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के अधिकार का हनन कर नगर निकायों, नगर पंचायतों और नगर परिषदों में उच्च अधिकारियों को गलत तरीके से शक्ति प्रदान कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रही है.

    प्रतिनिधिमंडल में मेदिनीनगर की मेयर अरुणा शंकर, लातेहार नगर पंचायत की अध्यक्ष सीतामणी तिर्की, गोड्डा नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र मंडल, खूंटी नगर पंचायत के अध्यक्ष अर्जुन पाहन, रामगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष योगेश बेदिया और उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो समेत अशोक प्रसाद, अनूप साहू और संदीप आनंद शामिल थे. इसके बाद मेयर डॉ. आशा लकड़ा के साथ प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी से भी शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें झारखंड सरकार के क्रियाकलापों की जानकारी दी.

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : झारखंड की जेलों से आजीवन कारावास के 90 कैदी हुए रिहा
    Next Article रांची : खाली हुआ JAC चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का पद, छात्रों से जुड़े कई जरूरी काम में होगी देरी

    Related Posts

    क्राइम

    नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार, नाबालिग समेत 5 को पुलिस ने दबोचा

    May 9, 2025
    क्राइम

    राजधानी में बंद घर से मिला 2.34 करोड़ का डोडा

    May 9, 2025
    जामताड़ा

    कविगुरु रबींद्रनाथ ठाकुर की 164वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

    May 9, 2025
    Latest Posts

    जम्मू एयरपोर्ट के पास पाकिस्तानी ड्रोन ढेर

    May 9, 2025

    जैसलमेर में सेना की छावनी के पास पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया

    May 9, 2025

    भारत ने राजस्थान में मार गिराये पाकिस्तान के कई ड्रोन

    May 9, 2025

    जम्मू कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जगहों पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, सेना ने मार गिराये कई ड्रोन

    May 9, 2025

    नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार, नाबालिग समेत 5 को पुलिस ने दबोचा

    May 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.