पटना : बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्मश्री सम्मानित शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का निधन 80 वर्ष की आयु में हो गया. उनके बेटे ने बताया कि ब्रज किशोर दो दिन पहले घर में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में चोट आई और बाद में ब्रेन हेमरेज हो गया. उन्हें श्री साईं हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था,  जहां वे वेंटिलेटर पर थे.

शिक्षा विभाग में डिप्टी डायरेक्टर पद से हुए थे रिटायर

ब्रज किशोर शिक्षा विभाग में रिजनल डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए थे. शारदा सिन्हा ने एक बार बताया था कि उनके पति को भी संगीत का बहुत शौक था और शादी के बाद उन्होंने अपने सास-ससुर को मनाकर उनकी गायकी को बनाए रखने में मदद की थी.

Share.
Exit mobile version