पलामू : हैदरनगर के रहने वाले एक युवक की जम्मू- कश्मीर में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक सड़क निर्माण करने वाली एक ठेका कंपनी में मजदूरी करने परदेश गया था। शनिवार की शाम ऊधमपुर में वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। युवक का नाम अखिलेश कुमार मेहता बताया जा रहा है।

वह हैदरनगर थाने के पंसा गांव का रहने वाला था। युवक का शव रविवार को गांव पहुंचने वाला है। इससे पहले घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुंची। चौतरफा कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। युवक ने अपने इलाके में रोजगार के लिए बहुत प्रयास किया लेकिन कोई काम नहीं मिला। लिहाजा एक ठेकेदार के कहने पर वह जम्मू कश्मीर चला गया।