Joharlive Team

रांची। कोरोना संक्रमण से राज्य में मरने वालों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। आज रिम्स के कोविड वार्ड में इलाजरत 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी है। मृतक बुजुर्ग सिमडेगा का रहने वाला है।
मालूम हो कि बुजुर्ग को किडनी की बीमारी थी और रांची के मेडिका में उनका इलाज चल रहा था। उनका स्वाब सैंपल लिया गया था, जिसकी कल ही रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उन्हें बीती रात रिम्स के कोविड वार्ड में एडमिट किया गया था। जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गयी है। फिलहाल शव को शवगृह में रखा गया।

Share.
Exit mobile version