Hazaribagh : हजारीबाग जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली पोल लाइन बिछाने के दौरान एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना चौपारण प्रखंड अंतर्गत चोरदाहा पंचायत के महानेटांड की है। मृतक की पहचान भदेल निवासी मोहम्मद अख्तर के रूप में हुई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर को चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता राजदेव यादव और विकास यादव अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक सूखे पेड़ पर इंसुलेटर बांधकर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन चालू की गई थी, जो कि बेहद खतरनाक है। स्थानीय लोगों ने पहले भी इस संबंध में कई बार शिकायत की थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।
Also Read :भीषण सड़क हादसा में दो युवकों की दर्दनाक मौ’त
Also Read :JDU नेता समेत दो की मौ’त, तीन जख्मी
Also Read :PBKS vs KKR : श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की परीक्षा आज, जानें पिच और मौसम का हाल
Also Read :झारखंड में आज भी ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी
Also Read :Aaj Ka Rashifal, 15 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read :झामुमो का 13वां अधिवेशन शुरू, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… देखिये
Also Read :कुत्ता काटने से BSF जवान की हुई मौत…जानें आगे क्या हुआ
Also Read :मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी