Joharlive Team

का सैंपल आया पॉजिटिव, हजारीबाग में कोरोना से पहली मौत

हजारीबाग। कॉलेज अस्पताल (एचएमसीएच) के आइसोलेशन वार्ड में बुधवार को मृत मरीज के सैंपल की रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव आया है। यह हजारीाबाग में कोरोना संक्रमित मरीज की पहली मौत है। 48 वर्षीय मृतक ईचाक प्रखंड क्षेत्र के मंगुरा गांव का रहने वाला था। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री और माता-पिता है। उसके दोनों पुत्र भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। मरीज मुंबई में टैक्सी चलाया करता था। इसे दमा और डायबिटिक भी था। 14 जून को अपने परिवार के साथ मुंबई से घर लौटा था। 15 जून को उसकी तबियत बिगड़ी। जिसे दिखाने के लिए वह एचएमसीएच अस्पताल पहुंचा। जहां ट्रूनेट से उसके सैंपल की जांच की गई और लो पॉजिटिव रिपोर्ट पाए जाने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। उसका इलाज चल रहा था। जहाँ 17 जून को सुबह में सांस लेने में तकलीफ होने लगी ताे ऑक्सीजन लगाया गया। डॉक्टर उसके इलाज में जुटे रहे तभी महज 15 से 20 मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसका सैंपल कलेक्ट कर रिम्स भेजा गया था। परिजनों के अनुसार घर आने तक वह बिल्कुल स्वस्थ था। अचानक 15 जून को उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद घर वाले एचएमसीएच ले गए। जहां स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। वह मुंबई में चालक का काम करता था, जो लॉकडाउन की स्थिति के कारण वहां फंसा हुआ था। लॉकडाउन में छूट मिलते ही रविवार 14 जून को वो घर पहुंचा l

Share.
Exit mobile version