Ranchi : राजधानी में एक सनसनीखेज घटना घटी है। जहां शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव तालाब से बरामद हुआ है। मामला रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसल गांव का है। मृतक की पहचान हेसल निवासी रिजवान अंसारी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तालाब में शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार रिजवान 8 अप्रैल की शाम से लापता था और उसके परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के ही तालाब में मिला। पुलिस ने बताया कि रिजवान की बाइक तालाब के पास ही खड़ी मिली थी, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना के समय वह यहीं आया हुआ था।
गौरतलब है कि रिजवान के खिलाफ गांव के ही एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाते हुए 6 अप्रैल को अनगड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। अब पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि रिजवान की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Also Read : छत्तीसगढ़ के सुकमा में ACB और EOW की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी, 7 जगहों पर पड़ा छापा
Also Read : झारखंड में इतने दिनों तक गरज के साथ होगा वज्रपात, मौसम विभाग का अलर्ट
Also Read : तहव्वुर राना से NIA उगलवाएगी राज, आतंकी हमलों की साजिश का जल्द होगा खुलासा!
Also Read : NIA को मिली तहव्वुर राणा की 18 दिन की रिमांड, देर रात आया कोर्ट का फैसला
Also Read : ये दो चीज बॉडी हीट को कर देगा कम, लू और सनस्ट्रोक होने का नहीं होगा खतरा!
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 11 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल