Seraikela : सरायकेला में चंद्रपुर मुख्य सड़क के पास से शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला है। मामला सरायकेला थाना अंतर्गत चंद्रपुर मुख्य सड़क के पास स्थित पंचायत भवन के पास का है। महिला की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजी है और महिला की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में सरायकेला थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा। पुलिस ने किसी भी आपराधिक गतिविधि की संभावना से इंकार नहीं किया है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Also Read : छत्तीसगढ़ के सुकमा में ACB और EOW की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी, 7 जगहों पर पड़ा छापा
Also Read : झारखंड में इतने दिनों तक गरज के साथ होगा वज्रपात, मौसम विभाग का अलर्ट
Also Read : तहव्वुर राना से NIA उगलवाएगी राज, आतंकी हमलों की साजिश का जल्द होगा खुलासा!
Also Read : जमीन विवाद में दो भाइयों ने रिश्तेदार की कर दी ह’त्या, फिर किया सरेंडर…
Also Read : JPSC दफ्तर के बाहर बवाल, अभ्यर्थी कर रहे प्रदर्शन… जानिये क्यों
Also Read : बोकारो में अनियंत्रित ऑटो पलटी, चालक की हुई मौ’त…
Also Read :BJP नेता ताला मरांडी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, आज होंगे JMM में शामिल
Also Read : किस्टो दास मुंडू हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Also Read : भीषण सड़क हादसे में तीन युवक घायल, एक गंभीर