Latehar : लातेहार पुलिस ने जिले के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसला गांव से रविवार को वृद्ध दंपति का शव संदिग्ध अवस्था में घर से बरामद किया है। हालांकि दोनों की मौत कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हेसला गांव निवासी प्रसाधी साव (72) और उसकी पत्नी करमी देवी( 65) अपने बेटों से अलग दूसरे घर में रहते थे। शनिवार रात दोनों खाना खाकर सो गए थे। लेकिन रविवार को जब उनका बेटा घर के अंदर गया तो देखा कि दोनों का शव घर के अंदर बेड के पास पड़ा हुआ है। मृतक के बेटे ने दोनों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दंपति को मृत घोषित कर दिया। यहां सबसे अहम बात यह है कि दोनों मृतकों के हाथों में सिंदूर लगा हुआ था। इधर मृतक के पुत्र ने कहा कि घर में ना कोई झगड़ा हुआ था और ना ही उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी थी।
इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Also Read : झारखंड में मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत- जानें अगले एक सप्ताह का हाल
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 27 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : स्पेन और स्वीडन के निवेशकों को झारखंड का न्योता, मिले उद्योग के नए अवसर…
Also Read : CHO बीवी करने लगी थी इग्नोर, इस चलते मा’र डाला, SP क्या बता गये… जानिये
Also Read : स्टूडेंट वीजा पर आदिल गया था पाकिस्तान और पहलगाम में कर दिया आतंकी हमला
Also Read : 8 साल के मासूम के ह’त्यारे को उम्रकैद की सजा
Also Read : VHP, बजरंग दल, RSS सहित हिंदूवादी संगठनों की अहम बैठक 27 को… जानिये कहां
Also Read : श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं की मौ’त
Also Read :भाजपा जिला कार्यालय का बाबूलाल ने किया शिलान्यास, बोले- यह भवन कार्यकर्ताओं की निष्ठा का प्रतीक होगा