Garhwa : झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की सक्रियता की वजह से आज रूस से स्वदेश लौटा मृतक रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर। बता दें कि रवि कुमार रूस की ओओओ एलइव्ही स्टोरी जो इस्टा कंस्ट्रक्शन कंपनी के कॉरपोरेट पार्टनर है, में स्टील फिक्सर के रूप में कार्यरत थे। उनके पार्थिव शरीर को उनके गृहनगर गढ़वा लाया गया है।
बता दें कि स्वर्गीय रवि कुमार के पिता सच्चिदानंद चौधरी ने विभाग द्वारा संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष में अपने बेटे की मृत्यु को लेकर सूचना दी थी। जिसके बाद नियंत्रण कक्ष ने प्रोटेक्टर ऑफ एमिग्रेंट से संपर्क करते हुए भारतीय दूतावास, मास्को के सेकंड सेक्रेेटरी (कांउसुलर) से संपर्क स्थापित किया। परिणामस्वरूप कंपनी द्वारा पार्थिव शरीर को स्वदेश भेजने की प्रक्रियाओं में तेजी आई और दूतावास ने भी आवश्यक दस्तावेजीकरण पूर्ण कर मृतक के शव को एनओसी प्रदान की।
स्वर्गीय रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर फ्लाइट संख्या एसयू 232 द्वारा मास्को से 19 मार्च को दिल्ली रवाना किया गया और 20 मार्च को उनका शव दिल्ली पहुंच गया। बता दें कि रवि कुमार चौधरी के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने में गढ़वा के उपायुक्त ने विभागीय स्तर पर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Also Read : गजब का एनर्जी बूस्टर है गन्ने का जूस, जानिये पांच जबरदस्त फायदे
Also Read : Truth Social आया एक नया ऐप , जानें इसकी पूरी डिटेल्स…
Also Read : बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचा युजवेंद्र और धनश्री के तलाक का मामला… पढ़ें पूरा मामला
Also Read :हजारीबाग में CCL कर्मी को मा’री गो’ली, JCB फूंका, पांच गाड़ियों में की तोड़फोड़
Also Read :कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में दर्दनाक हादसा, दो छात्रा और रसोईया घायल
Also Read :राजधानी में इस दिन निकलेगी सरहुल की भव्य शोभायात्रा
Also Read :TV एंकर चित्रा त्रिपाठी 16 साल बाद पति अतुल अग्रवाल से हुईं अलग, सोशल मीडिया पर दी जानकारी