जमशेदपुर: धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच 18 के मनिका बेड़ा गांव के समीप गुरुवार को सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव सड़क किनारे पाया गया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय जमशेद के रूप में हुई है, जो धालभूमगढ़ प्रखंड के दोलकी गांव का रहने वाला था।
जमशेद खस्सी बेचने का काम करता था और गुरुवार को सुबह अपनी खस्सी की दुकान पर जा रहा था। बताते हैं कि इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया और पेट्रोलिंग 4 के एएसआई अर्जुन नायक, धालभूमगढ़ थाना के एएसआई फिलिप कुजूर अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि किस वाहन ने इस दुर्घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
Read also: जमशेदपुर के गैंगस्टर मनीष सिंह ने किया सरेंडर
Read also:पर्व से पूर्व जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड में, विशेष चौकसी बरतने का आदेश
Read also: जमशेदपुर समेत इन जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, देखें पूरी रिपोर्ट…
Read also:3 मार्च के मौके पर सजा जमशेदपुर,रंगोली रही आकर्षण का केंद्र…
Read also:Tata Steel ने जमशेदपुर को बनाया एक व्यवस्थित और आधुनिक शहर
Read also:जमशेदपुर के लिए तीन मार्च क्यों है खास, जानें इसका गौरवशाली इतिहास