Jamtara (Rajiv Jha) : सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा का नाम खेल जगत में भी चमक रहा है। नौवीं ए का स्टूडेंट सोमनाथ दत्ता झारखंड राज्य की मलखंभ टीम में शामिल हुआ है। वह आगामी 11-13 फ़रवरी तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल में खेलेगा। इस दल में कुल छह बालक शामिल हैं। बता दें कि बबली दत्ता एवं कंचन कुमार दत्ता के बेटे ने स्कूल के साथ-साथ जिला और राज्य का नाम रोशन किया है। वहीं विशेष प्रार्थना सभा में प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने सोमनाथ को प्रशस्ति पत्र, किताबें और तमगा से नवाजा। साथ ही उसके पिता कंचन कुमार दत्ता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
प्राचार्य ने सोमनाथ दत्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। सोमनाथ उसका उदाहरण है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों एवं अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना एक सद्गुण है। हर एक विद्यार्थी में अपार क्षमता है। सही दिशा में अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करें, सफलता अवश्य मिलेगी। मौके पर कंचन कुमार दत्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से आसन एवं खेलों में भाग लेना चाहिए। थोड़ा समय इस क्षेत्र में लगाने से एकाग्रता बढ़ती है और मनोरंजन भी होता है। सोमनाथ ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों अपने माता-पिता और सहपाठियों को दिया।
Also Read : झारखंड और बंगाल कई मामलों में एक जैसी गतिविधियों के साथ बढ़ रहे आगे : CM हेमंत सोरेन
Also Read : Pragati Yatra पर निकले CM नीतीश ने मुंगेर वासियों को दी करोड़ की सौगात
Also Read : टेंपो पलटने से बुजुर्ग महिला की गयी जान, 1 की हालत गंभीर
Also Read : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दोपहर 1 बजे तक 33.16 फीसदी मतदान
Also Read : कुख्यात प्रिंस खान के 4 गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, करने वाले थे रेलवे का बड़ा नुकसान
Also Read : कानून व्यवस्था को लेकर गवर्नर से मिले तेजस्वी, बोले- प्रदेश की हालत चिंताजनक