Patna : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. एक ओर तेजस्वी यादव महागठबंधन को एकजुट करने में लगे हैं, वहीं उनकी अपनी पार्टी राजद में दरारें उभरती दिख रही हैं. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद पीतांबर पासवान की पुत्रवधू प्रीति राज ने भाजपा का दामन थाम लिया. प्रीति राज ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इस मौके पर जायसवाल ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में आम जनता की आस्था लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रही है.
वहीं, कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया. दिलीप जायसवाल ने प्रीति राज से उम्मीद जताई कि वे भाजपा से जुड़कर बिहार के विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी. राजद के लिए यह घटनाक्रम निश्चित रूप से चिंता का विषय है, खासकर तब जब तेजस्वी यादव पार्टी को मजबूत करने और विपक्षी एकजुटता की कोशिशों में लगे हैं. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र यह बदलाव भाजपा के लिए भी एक सियासी बढ़त मानी जा रही है.
Also Read : रांची के मेन रोड में BSNL भवन में लगी भयंकर आ’ग, फिर…
Also Read : IPL 2025 : बेंगलुरु में भिड़ेंगी RCB और PBKS, जानें पिच और मौसम का हाल
Also Read : झारखंड में 20 अप्रैल तक येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 18 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटाया, काम करने के तरीके से थे असंतुष्ट…