औरंगाबाद/पलामू : बिहार के औरंगाबाद और झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित अररुआ खुर्द गांव में आज दोपहर सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में लगभग 15 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि हादसे में सात लोगों की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव के एक घर में नया सिलिंडर आया हुआ था। उसी को जलाने के क्रम में आग भभक गई और वह ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में उक्त घर के आसपास रहने वाले लगभग 15 लोग चपेट में आ गए। जिन्हे आनन फनान में सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। मगर अभी भी सात लोगों स्थिती नाजुक बनी हुई है। जो औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

Share.
Exit mobile version